धर्म और कर्म की राह पर बढ़ रहा संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट, रंजीता झा के नेतृत्व में सेवा और संस्कार की मिसाल कायम
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। धर्म, सेवा और सामाजिक सरोकारों को साथ लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट आज समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।
 
ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष, भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी श्रीमती रंजीता झा जी के नेतृत्व में टीम संकल्प लगातार धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
इसी क्रम में सेक्टर-3 स्थित रामलीला मैदान में आयोजित हारे के सहारे श्री खाटू श्याम जी के भव्य एवं दिव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम में श्रीमती रंजीता झा जी के साथ टीम संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
इस दौरान पूरा वातावरण बाबा खाटू श्याम की भक्ति से सराबोर नजर आया और श्रद्धालुओं ने भजनों पर भाव-विभोर होकर बाबा का गुणगान किया।
श्रीमती रंजीता झा जी ने कहा कि, “धर्म ही हमें सेवा की प्रेरणा देता है। हमारा ट्रस्ट ‘सेवा परमो धर्म’ के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। बाबा खाटू श्याम जी के आशीर्वाद से हमारा यह सेवा का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है।”
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आगे भी धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और टीम संकल्प के सदस्य उपस्थित रहे।



