नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा एवं सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
हरिद्वार शिवालिक नगर। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के नवनियुक्त नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा एवं सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी नवनियुक्त सभासदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला आगे बढ़ रही है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली, पार्क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सहित अनेक जनहित के कार्य कराए गए हैं और कई कार्य वर्तमान में भी गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि नगर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने नवनियुक्त सभासदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजीव शर्मा के नेतृत्व में शिवालिक नगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, पार्क, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य हुए हैं तथा विकास की यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि राजीव शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका द्वारा जनहित और नगर के विकास के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
समारोह में उपस्थित अधिशासी अधिकारी तारिक खान, नगर पालिका कर्मचारीयों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, सभासदगणों, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने भी नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



