हरिद्वार में महानगर कांग्रेस ओबीसी विभाग ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, संजय पालीवाल रहे मुख्य अतिथि
हरिद्वार। आज सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न ‘गुदड़ी के लाल’ स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार (ओबीसी विभाग) द्वारा धूमधाम से मनाई गई।
 
कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के उपाध्यक्ष आदरणीय संजय पालीवाल जी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी जी के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती पार्क, सेक्टर-3 में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
*इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कहा,* _”महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, वहीं शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देश को नई दिशा दी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”_
इस मौके पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव तेलू राम प्रधान, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर चौहान, शिवालिक नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी महेश प्रताप राणा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा, कैलाश प्रधान, बी.एस. तेजियान, अरविंद चंचल, डॉ. दिनेश पुंडीर, रविंदर धीमान, सतपाल शास्त्री, आर.पी.एल. वर्मा, बी.पी.एस. तेजियान, सी.पी. सिंह, अरुण धीमान, विकास सिंह, सौरभ सैनी, हेमराज सैनी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



