11 October 2026

सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत शिवडेल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा- राजीव शर्मा

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत भेल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

 

 

इस अवसर पर श्री राजीव शर्मा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की प्रेरक यात्रा है। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बच्चों ने चित्रकला, भाषण एवं रंगोली के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने की प्रेरणा देते हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

कार्यक्रम में स्वामी श्री शरद पुरी जी महाराज, प्रधानाचार्य श्री पुनीत श्रीवास्तव, अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.