12 October 2026

बीएचईएल द्वारा हेतमपुर आन्नेकी गांव में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ

विज्ञापन

 

हरिद्वार, 12 अक्टूबर: केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार, बीएचईएल हरिद्वार में 17 अगस्त से 16 नवम्बर 2026 तक, सतर्कता जागरूकता अभियान मनाया जा रहा है । इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता अभियान की विषय वस्तु है “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” । इस उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हेतमपुर आन्नेकी गांव में एक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध रहकर, भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देने का संकल्प किया । बीएचईएल अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सतर्कता आयोग की इस मुहिम की जानकारी देने के साथ – साथ, उन्हें भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में जनमानस की सहभागिता के महत्व से भी परिचित कराया गया ।

 

कार्यक्रम में बीएचईएल हरिद्वार की ओर से प्रमुख (सतर्कता) श्री आर. के. श्रीवास्तव तथा सतर्कता एवं सीएसआर विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री अंकित सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे ।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.