जन संवाद कार्यक्रम में लोक शक्ति पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष SC/ST अरविन्द दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जन अधिकार पार्टी जनशक्ति में शामिल
हरिद्वार जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के कार्यालय बेडपुर चौक पिरान कलियर पर आयोजित *जन संवाद कार्यक्रम* में बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ।
 
लोक जनशक्ति पार्टी के एस सी एस टी प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ने अपने दर्जनों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ लोक जनशक्ति पार्टी छोड़कर *जन अधिकार पार्टी जनशक्ति* की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष *माननीय श्री आजाद अली जी* ने सभी नए साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने सभी महिलाओं को फुल माला पहनाकर स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि “जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ही एकमात्र पार्टी है जो दलित, शोषित, वंचित समाज की आवाज को बुलंद कर रही है। श्री अरविन्द जी के आने से पार्टी को उत्तराखंड में और मजबूती मिलेगी। हमारा नारा है – सबका साथ ,सबका अधिकार।
नवनियुक्त सदस्य श्री अरविन्द जी ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली जी की नीतियों और संघर्ष से प्रभावित होकर जन अधिकार पार्टी में शामिल हुए हैं और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करेंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रधान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



