भागीरथ महोत्सव मेले में भेल की नंबर-1 यूनियन पदाधिकारियों ने की शिरकत, सांस्कृतिक मंच पर बाल कलाकारों ने बिखेरा जलवा-मनोज यादव
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में भेल फाउंड्री गेट के सामने, धीरवाली रोड, हरिद्वार में आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 2026 जो 06 नवंबर तक चलेगा। इसमें धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव में मां दुर्गा का पूजन, आरती, गरबा डांस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है।
 
मेले मे आकर्षक सांस्कृतिक मंच बनाया गया है जिसमे प्रति दिन हरिद्वार के बाल कलाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे। इसमे बीच बीच मे स्टार कलाकार का कार्यक्रम होता है।
सांस्कृतिक मंच व मेले मे प्रवेश नि :शुल्क है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भेल हरिद्वार की नंबर एक यूनियन के अध्यक्ष श्री मुकुल राज,मंत्री श्री रविंद्र चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्वनी चौहान,उपाध्यक्ष श्री प्रशांत दीप गुप्ता,श्री आनन्द पाल,श्री संदीप जोशी , सुपरवाइजर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमरीश चौहान जी, श्री मनवीर तोमर,श्री जानसन की गरिमापूर्ण उपस्थित रही।समिति के अध्यक्ष श्री मनोज यादव व श्री प्रवीण बरदिया, श्री संतोष साहू , श्री राम चन्द्र यादव, के द्वारा मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेले के आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मनोरंजन को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया।
मां दुर्गा पूजन एवं आरती
महोत्सव के अंतर्गत मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजन एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
मेले में आयोजित गरबा डांस एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक गरबा प्रस्तुत कर उत्सव के वातावरण को रंगीन बनाया।
भागीरथ महोत्सव मेले में बच्चों एवं परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले तथा आकर्षक मनोरंजन गतिविधियां उपलब्ध हैं। इसके साथ ही खानपान, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, कपड़ों, क्रॉकरी, फर्नीचर और अन्य उत्पादों की दुकानें भी लगाई गई हैं। मेले में खरीदारी, मनोरंजन और पारिवारिक मेल-मिलाप का अवसर मिल रहा है।
समिति के संरक्षक सुकरम पाल ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे और स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने का भी एक प्रयास है। समिति सभी नागरिकों से मेले में सपरिवार पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री मनोज यादव, संरक्षक श्री सुकरम पाल, राकेश चौहान, सचिव श्री परमाल सिंह कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण बरदिया , श्री विजय शंकर चौबे,श्री रामललित,श्री विकास कुचेरिया, रविंद्र यादव , हरिकेश विश्वकर्मा ,श्री राजीव शर्मा,श्री राकेश रोशन, श्री अंशुल गुरव , हिमाशु सैनी, धन्जय यादव, विनोद शाक्य, रविंद्र उछौली, विमल कुशवाहा, मनोज मांझी, श्री आशीष शुक्ला ,श्री विनोद चौहान जी,तथा अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



