25 October 2026

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया रियाल गोल्ड एंड डायमंड शोरूम का उद्घाटन-मनोज गुप्ता

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार। ज्वालापुर हरिद्वार के शंकर आश्रम स्थित रियाल गोल्ड एंड डायमंड शोरूम का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शोरूम संचालक मनोज गुप्ता और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि नए प्रतिष्ठानों की शुरुआत से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। उन्होंने शोरूम की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

शोरूम स्वामी मनोज गुप्ता ने कहा कि रियाल गोल्ड एंड डायमंड शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को सोने और हीरे के आभूषणों की बेहतर रेंज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास, गुणवत्ता और बेहतर सेवा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उद्घाटन समारोह में रितेश गुप्ता, स्टोर मैनेजर रवि पाल, सेल्स मैनेजर माधुरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.