25 October 2026

राष्ट्रीय पेंशनर दिवस से पहले पेंशनर्स संगठन ने उठाई मांग, सभी DM को भेजा पत्र

विज्ञापन

 

हरिद्वार। प्रदेश में राजकीय स्तर पर पहली बार आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पेंशनर दिवस के परिप्रेक्ष्य में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।

 

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष चौधरी ओमबीर सिंह और महामंत्री जेपी चाहर के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र में पेंशनर्स की जनपद स्तरीय मांगों पर कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

संगठन ने मांग की है कि जिला स्तर पर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन को पेंशनर भवन या भूखंड आवंटित किया जाए, निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों को व्यवस्था में शामिल किया जाए।

साथ ही वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण में प्राथमिकता देने और उन्हें सम्मान देने के निर्देश सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को देने का अनुरोध भी संगठन ने जिलाधिकारियों से किया है।

राज्य के सभी जिलाधिकारियों को संबोधित और शासन के संबंधित अधिकारियों सहित निदेशक कोषागार और गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की जिला शाखाओं को पृष्ठांकित इस पत्र में संगठन के जनपद पदाधिकारियों से अपने-अपने जिलाधिकारी से मिलकर पेंशनर दिवस को सफल बनाने की अपील भी की गई है।

 

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.