उत्तराखंड विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
संपादक प्रमोद कुमार
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
 
इस अवसर पर मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड के विकास में दोनों वरिष्ठ नेताओं के योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद किए जाते रहेंगे। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को जनसेवा और प्रदेश के विकास के लिए प्रेरित करता रहेगा।
विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया गया। इस दौरान उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को याद किया गया।



