28 October 2026

एसआईपी भुगतान तय नहीं होने पर भेल श्रमिक संगठनों ने हीप मैंन गेट पर किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन

हरिद्वार 28 अक्टूबर को भेल हीप मेन गेट पर शाम 4 बजे भेल के सभी श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से दीपावली से पूर्व SIP का भुगतान तय नही होने एवम भेल प्रबंधन के अडियल रवैये को लेकर भेल प्रबंधन के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन किया एवम भेल प्रबंधन का पुतला दहन किया ।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 27 अक्टूबर को भेल प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन JCM की मीटिंग रखी थी जिसमे भेल प्रबंधन द्वारा 35,000 रुपए SIP का प्रपोजल दिया गया था । जिसको सभी संगठनों के नेताओ द्वारा खारिज करते हुए मिनिमम 60,000 रुपए की मांग रखी गई थी । जिसको प्रबंधन द्वारा नही माना गया एवम बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई ।

 

प्रबंधन को जब भी मजदूरों को कुछ देना होता है तो वह कुछ न कुछ बहाना बनाकर हमेशा श्रमिको के साथ छलावा करती है । हम सभी अब प्रबंधन के खिलाफ एक साथ होकर उसका पुरजोर विरोध करेंगे एवम श्रमिक सथियो को अपने हक का बोनस SIP दिलाकर ही रहेंगे ।भेल प्रबंधन द्वारा हमेशा ही मजदूर विरोधी रवैया अपनाया जाता है जबकि मजदर दिन रात कड़ी मेहनत करके उत्पादन को पूरा करता है । एवम प्रबंधन द्वारा हमेशा ही श्रमिक वर्ग से अन्याय ही किया गया है । इसी तरह पिछले विज रिवीजन में तय लेपटॉप को 5 वर्ष बीत जाने के पश्चात फिर से लैपटॉप का वितरण नही किया गया । इसी तरह वेलफ़ेयर के आयटम में भी सही से निर्णय नही लिया जाता जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित श्रमिक वर्ग ही होता ह अडियल रवैय्ये का हम पुरजोर विरोध करते है एवम प्रबंधन मांग करते है कि प्रबंधन को जल्द से जल्द मीटिंग बुलाकर SIP बोनस की राशि तय करते हुए 1 नवंबर को SIP बोनस का भुगतान करना चाहिए । यूनियन ने ।

कहा कि भेल प्रबंधन के इस नकारे व्यवहार से सभी श्रमिको में रोष है एवम इसका असर उत्पादन पर पड़ेगा जिसका सम्पूर्ण

जिम्मेदारी भेल प्रबंधन की होगी । अन्यथा भेल प्रबंधन जल्द से जल्द मीटिंग बुलाई एवम sip तय करते हुए 1 नवंबर को उसका भुगतान तय करे ।

इसके अलावा अन्य श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे ।

बैठक में पूर्व विधायक रामयश सिंह, राजवीर सिंह,विकास सिंह, रवि कश्यप, अमित गोगना, रविन्द्र चौहान, संदीप चौधरी, नईम खान, अमृत रंजन, इंद्रपाल शर्मा, अमित चौहान, मनमीत , पवन कश्यप, विनीत चौहान, सचिन चौहान,सचिन चौहान,राजकुमार, यशोदा नंदन, प्रेम सिमरा, हंसराज कटारिया, मनीष सिंह ,वीरेंद्र कुमार अमरजीत सिंह, कृष्णकुमार, विनय डावड़े, मोहित शर्मा, रामकुमार, अशोक चौधरी,अवधेश कुमार, दिलीप दास, मुकुल कुमार, अश्वनी कुमार, विपिन कुमार, सोमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.