रुड़की के वरिष्ठ समाजसेवी नीरज अग्रवाल ने पत्नी मीनाक्षी संग मनाया करवा चौथ, देशवासियों को दी शुभकामनाएं
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार रुड़की करवा चौथ के पावन पर्व पर रुड़की के वरिष्ठ समाजसेवी नीरज अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी मीनाक्षी अग्रवाल के साथ पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास से यह त्योहार मनाया।
 
इस अवसर पर मीनाक्षी अग्रवाल ने अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखा। सोलह श्रृंगार कर उन्होंने करवा माता की कथा सुनी, पूजा-अर्चना की और शाम को चांद का दीदार कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।
वरिष्ठ समाजसेवी नीरज अग्रवाल ने बताया कि भारतीय संस्कृति में करवा चौथ का विशेष महत्व है। यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।
इस मौके पर नीरज अग्रवाल और मीनाक्षी अग्रवाल ने सभी देशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम और अटूट दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं लेकर आए।



