31 October 2026

सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर महाराज- महंत दुर्गेशानंद

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार, 30 अक्टूबर। श्री मिश्री मठ के तत्वाधान में एवं महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज के सानिध्य में दक्ष मंदिर से प्रारंभ हुई दंडवत यात्रा का श्री मानव कल्याण आश्रम पर महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती, स्वामी हंसानंद सरस्वती, श्री मानव कल्याण आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी के संयोजन में पुष्प वर्षा कर स्वामी करौली शंकर महाराज व यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री मानव कल्याण आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी दुर्गेशानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति के संदेशवाहक करौली शंकर महाराज के नेतृत्व में निकाली जा रही दंडवत यात्रा अपने आप में एक अनूठी पहल है, जो सावन यात्रा की छवि प्रस्तुत कर रही है। स्वामी हंसानंद सरस्वती ने कहा कि स्वामी करौली शंकर महाराज ने हरिद्वार में एक नई प्रकार की सेवा साधना का रूप प्रस्तुत किया है। जिसमें दंडवत यात्रा और उसके पश्चात गंगा स्वच्छता अभियान को शामिल कर गंगा के प्रति अपना भक्ति भाव प्रकट किया है। मानव कल्याण आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि करौली शंकर महादेव और उनके शिष्य तीर्थ नगरी हरिद्वार में मां गंगा के प्रति समर्पण भाव प्रकट करते हुए गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दे रहे हैं। जो गंगा जी के प्रति हमारे कर्तव्य का बोध कराती है। इस अवसर पर आश्रम के प्रबंधक एसके मिश्रा, संजय वर्मा, पुजारी पवन सेमवाल, मिथिलेश मिश्रा, महेंद्र चौधरी, अर्पित मिश्रा, दिव्यम यादव, प्रमोद गिरी, मयंक, प्रियंक, बिट्टू, ओंकार, अमित मिश्रा, आयुष आदि शामिल रहे।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.