4 November 2026

हरिद्वार में आबकारी विभाग की बड़ी करवाई ज्वालापुर से शराब तस्कर गिरफ्तार, बाकी का नंबर भी जल्द

विज्ञापन

हरिद्वार। धर्मनगरी में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र-एक हरिद्वार की टीम ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। ज्वालापुर में एक घर से अंग्रेजी और देशी शराब का जखीरा बरामद किया गया, जबकि बहादुरपुर सैनी गांव में 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

आबकारी विभाग के अनुसार, मंगलवार, 3 नवंबर को टीम ने ज्वालापुर में एक घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू के 93 पव्वे, रॉयल स्टैग के 55 पव्वे, ब्लेंडर्स प्राइड के 7 पव्वे, इमेजिंग वोदका के 15 पव्वे, बेयंग बीयर के 24 कैन और माल्टा ब्रांड देशी शराब के 51 टेट्रा पैक शामिल हैं। विभाग के मुताबिक, कुल बरामदगी करीब छह पेटी अवैध शराब की है। मामले में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है

 

वहीं, दूसरी कार्रवाई के तहत आबकारी टीम ने बहादुरपुर सैनी गांव में छापेमारी की। यहां एक व्यक्ति को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाकी सभी रास्ता तस्करों का नंबर भी जल्दी आने वाला है

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.