रुड़की महानगर कांग्रेस सेवादल में बड़ा विस्तार, जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने की अनेक नियुक्तियां – संगठन को मिलेगी मजबूती
संपादक प्रमोद कुमार
रुड़की। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल की मुख्य संगठक हेमा पुरोहित के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल की संस्तुति पर रुड़की महानगर कांग्रेस सेवादल की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। दिनांक 10 नवम्बर 2026 को जारी नियुक्ति सूची में 26 पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है।
 
जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि “सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस सेवादल के सिद्धांतों, अनुशासन और सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सेवादल ही कांग्रेस की रीढ़ है और हम सब मिलकर रुड़की महानगर में संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।”
नियुक्ति सूची इस प्रकार है –
वरिष्ठ उपाध्यक्ष -कमलेश कुमार उर्फ पप्पू
उपाध्यक्ष -नितिन जिंदल,गोविन्द राणा
महासचिव – नीरज ठाकुर, नीरज शर्मा, दिनेश धीमान, प्रमोद धारिया, महेश ठाकुर, सलमान, इकबाल, रविन्द्र खेवरिया
सचिव -अर्णव मित्तल, विपिन डाबरा, आदित्य ठाकुर, मोहित सिंह, उमेश देव, सुनील गिरी, सुनील वर्मा, सागर गोस्वामी, अमन, सुनील, अनमोल सैनी, राजू 1, शिवांश भटनागर, राजू 2, गौरव आर्य
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।



