15 November 2026

खरना साधना, संयम, पवित्रता, आत्मानुशासन और संकल्प का प्रतीक है-रंजीता झा

विज्ञापन

हरिद्वार। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर सेवा संकल्प परमोधर्म की अध्यक्ष रंजीता श्रीमति झा ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और समरसता की अद्भुत अभिव्यक्ति है। यह ऐसा अनुपम पर्व है, जिसमें प्रकृति के प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की उपासना की जाती है और जल, वायु, पृथ्वी तथा समस्त प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। सूर्य केवल प्रकाश और ऊर्जा के स्रोत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन के आधार हैं। सूर्य के बिना सृष्टि की कल्पना भी संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना साधना, संयम, पवित्रता, आत्मानुशासन और संकल्प का प्रतीक है। खरना का अर्थ केवल व्रत की एक परंपरा का निर्वहन करना नहीं, बल्कि अपने भीतर की नकारात्मकता, अहंकार, क्रोध और विकारों को दूर कर अंतर्मन को निर्मल बनाना भी है।

 

 

रंजीता झा ने सभी व्रतियों को खरना की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति प्रदान करें।

खरना कार्यक्रम मे मुख्य रुप से रिया शर्मा ,पूजा शर्मा,रिंकू शर्मा,प्रेम प्रकाश शर्मा सीता देवी, रेखा झा आदि सपरिवार खरना पूजन में शामिल हुए

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.