17 November 2026

ऋषिकुल परिसर में नवप्रवेशित बीएएमएस विद्यार्थियों के लिए आयुर प्रवेशिका कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

 

हरिद्वार। भारतीय राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति आयोग ( एनसीआईएसएम) के निर्देशानुसारउत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में नवप्रवेशित बीएएमएस सत्र 2026 के छात्र-छात्राओं के लिए ‘आयुरप्रवेशिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया।

 

 

इस अवसर पर कुलपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आयुर्वेद की गौरवशाली परंपरा, चिकित्सा शिक्षा में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आत्मसात कर एक कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनने का आह्वान किया।

 

परिसर निदेशक प्रो. ओ.पी. सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए ऋषिकुल परिसर की शैक्षणिक परंपराओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य कुलानुशासक प्रो. खेमचंद शर्मा ने अनुशासन एवं शैक्षणिक नियमों के पालन पर जोर दिया। डीन रिसर्च प्रो. अजय गुप्ता ने आयुर्वेद में अनुसंधान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर डॉ. सीमा जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर प्रो. रमेश चन्द्र तिवारी, डॉ. शोभित वार्ष्णेय, डॉ उमापति बरगी ,डॉ. वेद भूषण शर्मा, डॉ. श्वेता शुक्ला, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. भावना मित्तल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा के विभिन्न आयामों, शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, शोध एवं चिकित्सकीय नैतिकता से परिचित कराया गया।

 

*

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.