21 November 2026

खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने निजी खर्चे पर छह निशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर खाटू धाम के लिए किया रवाना

विज्ञापन

 

हरिद्वार (रुड़की) खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रुड़की के लालकुर्ती स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से श्रद्धालुओं के लिए छह बसों को खाटू धाम के लिए रवाना किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने अपने निजी खर्चे पर इन छह बसों की व्यवस्था की। उन्होंने मंदिर परिसर से सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी बसें श्रद्धालुओं से भरी हुई थीं और भक्तों को यह यात्रा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई गई।

 

बसों को रवाना करने से पहले कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने लालकुर्ती स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भक्तों को बाबा के दर्शन का अवसर मिले, इसी उद्देश्य से अपने निजी खर्चे पर छह निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ के बाबा के दरबार में पहुंचकर दर्शन कर सकें, यही इस व्यवस्था का उद्देश्य है।

मंत्री की इस पहल से खाटू श्याम बाबा के भक्तों में खुशी देखने को मिली। छह बसों के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुए। जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा का संदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने निजी खर्चे पर छह बसों की व्यवस्था कर भक्तों को खाटू धाम की निशुल्क यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.