श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी के सानिध्य में हुई भव्य भजन संध्या
संपादक प्रमोद कुमार
युवाओं के सिर पर चढ़कर बोला श्री हंसराज रघुवंशी का जादू
 
हरिद्वार। विश्व की महान आध्यात्मिक विभूति योगीराज श्री हंस जी महाराज की पावन जयंती पर वैरागी कैम्प कनखल में आयोजित विशाल जनकल्याण समारोह के दूसरे दिन श्री हंसराज रघुवंशी की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी के सानिध्य में हंस ज्योति-ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर की ओर से हुई इस भव्य भजन संध्या में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी ने भगवान शिव की महिमा से जुड़े भजनों की शानदार प्रस्तुति कर खूब धमाल मचाया। युवाओं पर उनका जादू सिर चढ़कर बोला। उनकी प्रस्तुति पर श्रोता घंटों तक झूमते नजर आये।
श्री हंसराज रघुवंशी ने कहा कि भजन संध्या के बहाने आज मैं परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी का आशीर्वाद लेने हरिद्वार आया हूं। वे लोगों को अध्यात्मज्ञान देने के साथ ही मानव सेवा, परोपकार और जनकल्याण के काम कर रहे। श्री हंसजी महाराज की पावन जयंती के भव्य आयोजन के लिए मैं श्री भोले जी महाराज और माताश्री मंगला जी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देता हूं।
श्री हंसराज रघुवंशी देश के ऐसे महान आध्यात्मिक युवा गायक हैं जिनकी भजन संध्या के लिए टिकट लगता है लेकिन परमपूज्य श्री भोले जी महाराज और माताश्री मंगला जी के आशीर्वाद से हरिद्वार की यह भजन संध्या सभी श्रद्धालु-भक्तों के लिए पूरी तरह मुफ्त थी। इसके साथ ही सभी को नि:शुल्क भोजन प्रसाद और चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई।
श्री हंसराज रघुवंशी ने भजन संध्या की शुरुआत–जय शिव शंकर, जय शिव शंकर से की। उसके बाद शिव समा रहे, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने, पार्वती बोली शंकर से, लागी लगन शंकरा, शिव शिव शंकरा, केदारा, ऊंची ऊंची वादी आदि भजनों की प्रस्तुति कर जब एक के बाद एक स्वर लहरी छोड़ी, खचाखच भरे पंडाल में उपस्थित श्रोता भक्ति, सेवा और आनंद के सागर में डूबते नजर आये।
युवाओं का उत्साह काबिले तारीफ था। कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विशाल सत्संग भी छोटा पड़ गया पंडाल के बाहर भी चारों तरफ श्रोता भजनों का आनंद ले रहे थे
इसके बाद श्री हंसराज रघुवंशी ने—शंभू तेरी माया, शंभू मेरे संग रहना, भोलेनाथ की शादी, काशी में कैलाशी, बम बम भोले, शिव कैलाशों के वासी, मैं शिव का हूं, गंगा किनारे, ओम नम: शिवाय , जय हो जय हो शंकरा तथा शमशान आदि भजन प्रस्तुत वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी ने कहा कि श्री हंसराज रघुवंशी अपने भजनों के माध्यम लोगों को भगवान के भजन एवं भक्ति के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके ऊपर भगवान शिव का वरदहस्त एवं आशीर्वाद है।
बी.के.त्यागी पत्रकार मीडिया प्रभारी-हंस ज्योति ए यूनिट आफ हंस कल्चरल सेंटर, दिल्ली



