शिवालिक नगर में ‘भारतीय संविधान के नाम एक शाम’ का भव्य आयोजन, संविधान ही भारत की आत्मा और लोकतंत्र की रीढ़ है- विनोद कुमार आर्य
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार।भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को शिवालिक नगर, भेल हरिद्वार में डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा ‘भारतीय संविधान के नाम एक शाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विनोद कुमार आर्य, सहायक निदेशक, शहरी विकास विभाग, सचिवालय, देहरादून तथा विशिष्ट अतिथि श्री देवेंद्र कुमार जी (सेवानिवृत्त ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर, उत्तर प्रदेश), श्री पदम कुमार गौतम (सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर, बीआरओ, भारत सरकार) एवं श्री भंवर सिंह, अध्यक्ष, वामसेफ उत्तराखंड रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कुलभूषण, सेवानिवृत्त उपनिदेशक, दूरदर्शन, उत्तराखंड ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया और सभी ने संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद कुमार आर्य ने कहा कि “आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए अत्यंत गौरव का दिन है। 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था और 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान हमें दिया, जिसमें हर नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता का अधिकार मिला।संविधान केवल एक पुस्तक नहीं है, यह हमारे जीवन जीने की पद्धति है। यह हमें बताता है कि हमारा कर्तव्य क्या है और हमारा अधिकार क्या है। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम संविधान को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि उसे अपने आचरण में उतारें। सरकारी सेवा में रहते हुए मैंने हमेशा महसूस किया है कि यदि अधिकारी संविधान के अनुसार कार्य करें तो समाज में कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रहेगा। मैं सोसाइटी को बधाई देता हूँ कि उन्होंने ‘संविधान के नाम एक शाम’ जैसा सार्थक कार्यक्रम आयोजित किया।”
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कुमार ने कहा कि “बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, त्याग और ज्ञान की मिसाल है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और करोड़ों वंचितों को अधिकार दिलाए। संविधान ने ही हमें लोकतंत्र दिया है, जिसमें एक गरीब का वोट भी उतना ही मूल्य रखता है, जितना किसी अमीर का। आज हमें संविधान के प्रति जागरूक होने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। हमें अपने बच्चों को संविधान के बारे में बताना होगा, उन्हें मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्यों के बारे में समझाना होगा। तभी हम एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण कर पाएंगे। संविधान की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।”
इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि पदम कुमार गौतम ने कहा कि “मैंने बीआरओ में चीफ इंजीनियर के रूप में देश के दुर्गम क्षेत्रों में सड़कें बनाते हुए सेवा की है। वहां मैंने देखा है कि संविधान ही वह शक्ति है, जो देश को एक सूत्र में बांधती है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, हर नागरिक को संविधान ने एक समान अधिकार दिया है।बाबा साहब ने कहा था कि संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि उसे लागू करने वाले लोग अच्छे नहीं हैं तो वह बुरा साबित होगा। इसलिए हमें अपने चरित्र को मजबूत करना होगा। शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति ही संविधान की सच्ची सेवा है। आज की युवा पीढ़ी को बाबा साहब के विचारों को अपनाना चाहिए और समाज में फैले जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए।”
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भंवर सिंह ने कहा कि “संविधान दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं है, यह हमारे अधिकारों के प्रति जागरूकता का दिन है। बाबा साहब ने हमें संविधान के रूप में एक ऐसा हथियार दिया है, जिससे हम अन्याय के खिलाफ लड़ सकते हैं।आज भी समाज में असमानता, भेदभाव और शोषण मौजूद है। वामसेफ का उद्देश्य ही यही है कि बहुजन समाज को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। संविधान हमें कहता है कि सभी मनुष्य समान हैं। हमें किसी भी प्रकार के भेदभाव को नहीं मानना है। जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति न्याय नहीं पाएगा, तब तक बाबा साहब का सपना अधूरा रहेगा। हमें संगठित होकर संविधान की रक्षा करनी होगी और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करते रहना होगा।”
वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव सीपी सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान को सुरक्षित करने के लिए 10% लोग ही बहुत अलक जगा सकते हैं जिसके लिए कोई भी कुर्बानी करने के लिए तैयार रहेंगे संविधान सुरक्षित रहेगा तो बच्चों की शिक्षा होगी बच्चों को रोजगार मिलेगा और उसके लिए हम भविष्य में काम करते रहेंगे सीएम धामी जी उत्तराखण्ड ने 14 अप्रैल 2025 को एक समरसता भवन के घोषणा किया था केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 4 भेल हरिद्वार में उसको घोषणा की थी लगभग 2 वर्ष होने जा रहे हैं उसकी जमीन तलाश नहीं हुई है जो ढाई सौ करोड़ का प्रोजेक्ट है बच्चों की शिक्षा के लिए आईएएस पीसीएस की कोचिंग के लिए सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए हैं एवं एक बारात घर बनाने के लिए घोषणा की थी हरिद्वार जिला प्रशासन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है उसके लिए कोई भी सत्याग्रह करने के लिए तैयार रहेंगे हम शिवालिक नगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क के लिए प्रधानमंत्री सीएम साहब उत्तराखण्ड एससी आयोग उत्तराखंड एवं एससी आयोग नई दिल्ली को भी लिखित कार्रवाई कर चुके हैं जमीन का अधिकार भी दिलवा दिया है लेकिन शिवालिक नगर पालिका उसको नाम रखने को तैयार नहीं है डेढ़ करोड़ रुपए से वह पार्क डेवलपमेंट भी हो चुका है इसके लिए हम लड़ाई लड़ते रहेंगे
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलभूषण ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में चेतना जगाने का काम करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष श्री भोपाल सिंह महासचिव श्री चंद्रपाल सिंह एवं कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र भास्कर नाथीराम उपनिदेशक तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड सेवानिवृत्ति,स्वर्गीय रफल पाल की पत्नी श्रीमती ममता नेत्री,राजेंद्र श्रमिक,वीरेंद्र श्रमिक,भंवर सिंह,दर्शनलाल,भोपाल सिंह अंबेडकर नगर, तीर्थपाल , वीरेश कुमार अंबेडकर नगर, शीशपाल ,गुलाब राय जी ,वीरेंद्र कुमार प्रधानाचार्य , डॉक्टर के.पी.भोरे ,विक्रम सिंह, तेजियन, कमलेश्वर सागर, ऋषि पाल, प्रभु दयाल, मेहर सिंह जी, यशपाल सिंह जी ,राजीव रंजन, टिहरी से गरीबदास , एस आर विकल, आर एल व्यास जी , प्रकाशी देवी पत्नी श्री स्वर्गीय रफल पाल रोमा पुत्रवधू रफल पाल सुनील कुमार पुत्र बीआर चौधरी एजीएम , धर्म फाइनेंस, जगराम अंबेडकर नगर, धर्म सिंह जी लक्सर, दिनेश अग्रवाल, विनोद तोमर, रोशन लाल, दीपेंद्र स्टेट कल सीनियर मैनेजर, नरेंद्र कुमार, सीनियर इंजीनियर, नेपाल गुप्ता समुदाय केंद्र फेज 3 सदस्य हैं श्रीमती गीता कुमारी इंजीनियर, श्रीमती राजकुमारी राजेश्वरी, श्रीमती प्रतिभा, श्री एस सी एस भास्कर श्री लाल सिंह श्री सताई राम आदि सैकड़ो की संख्या मे महिलाऐ पुरुष उपस्थित रहे



