सीआईएसएफ इकाई बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस-दीपक कुमार बडोला
संपादक प्रमोद कुमार
कमांडेंट दीपक कुमार बडोला के नेतृत्व में हुआ प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
 
हरिद्वार, 26 नवंबर 2026,संविधान दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ इकाई बीएचईएल हरिद्वार में कमांडेंट श्री दीपक कुमार बडोला के नेतृत्व में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इकाई में पदस्थापित अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा संविधान दिवस की शपथ ली गई।
इस अवसर पर कमांडेंट श्री दीपक कुमार बडोला ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान के महत्व एवं उसमें निहित मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है तथा यह हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी बल सदस्यों को संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने सभी बल सदस्यों से आह्वान किया कि वे स्वयं संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों का पालन करें तथा अपने आसपास के आम नागरिकों को भी संविधान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एक अनुशासित बल सदस्य होने के नाते संविधान का सम्मान करना और उसके अनुसार कर्तव्य निभाना ही सच्ची देशभक्ति है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।



