विधानसभा पिरान कलियर के बेलड़ा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली जी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर वर्ष 2021 से बंद पड़ी मुंगरी प्रतियोगिता का दोबारा शुभारंभ किया।
विधानसभा पिरान कलियर के बेलड़ा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली जी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर वर्ष 2021 से बंद पड़ी मुंगरी प्रतियोगिता का दोबारा शुभारंभ किया। माननीय अध्यक्ष जी ने कहा कि कई वर्षों बाद इस प्रतियोगिता की नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरुआत होते देखकर बेहद खुशी हुई।
खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, भाईचारे, एकजुटता और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम हैं। खेल का मैदान युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
 
इस शानदार पहल के लिए तमाम बेलड़ा वासियों और पिरान कलियर वासियों को बहुत-बहुत मुबारकबाद!
कार्यक्रम के आयोजक एवं सहयोगी साथी जिशान अली (आर्म रेसलिंग कोच, हरिद्वार), एहसान अली, साबिर, अब्बास, फरमान मलिक, सुमन मलिक चैंपियन, इमरान अली, कुर्बान, समीर अली, साहिब, फैसल अली, आसिफ, सलीम, आमस अली, नरेंद्र कुमार और जानू मलिक सहित सभी को मुबारकबाद, इस खास मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी व बेलडा एवं आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



