19 January 2026

भेल जाट विकास मंच के द्वारा खेल कूद व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 नबम्बर 2023 को कराया गया।

विज्ञापन

 

हरिद्वार,भेल जाट विकास मंच समाज के उत्थान हेतु समय समय पर कार्य करता रहता है। उसी कड़ी में युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं स्वास्थ्य व समाज के प्रति जागरूकता बढाने हेतु उनके लिये खेल कूद व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन विद्या मंदिर सैक्टर-5बी, बी.एच.ई.एल. में दिनांक 26 नबम्बर 2023 को किया गया। जिसमें हर उम्र के बच्चों व युवाओं व मातृ शक्ति ने बढ-चढ कर भाग लिया। वहॉ आये अभिभावकों हेतु भी रस्सा-कसी व नींबू-दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसे वहॉ उपस्थिति सभी लोगों के द्वारा सराहा गया।
उक्त कार्यक्रम में जाट विकास मंच के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार आर्य (वरि.प्रबंधक, भेल) ने कहा कि “स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य दिमाग का निवास होता है और आप स्वस्थ्य हैं तभी आप कुछ कर सकते हैं, अतः अपनी जीवन शैली में नियमित व्यायाम,खेलकूद आदि को जोड़ कर निरोगी बनें एवं अपने, समाज व देश के हित में सदैव कार्य करते हुये सभी विकास के पथ पर आगे बढें।“
जाट विकास मंच के विशिष्ठ अथिति श्री अनिल राठी जी ने सभी बच्चों का मनोबल बढाया। महामंत्री श्री राजीव कुमार चौधरी ने खेलों में जाटों के योगदान विषय पर प्रकाश डालते हुये बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को एक शीर्ष स्थान दिलाने में जाटों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खेल से स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही युवा पीढी खेलों को अपने कैरियर के विकल्प के रूप में भी अपना सकती है एवं अपना व अपने देश का दुनिया में नाम रोशन कर सकती है।
पेंटिग प्रतियोगिता श्री सतीश चौधरी, दीन दयाल व टीम तथा खेलकूद प्रतियोगिता श्री सुरेन्द्र नेहरा एवं टीम के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुई। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज जी, श्रवण जी, प्रदीप जी की भूमिका भी सराहनीय रही।
अंत में मंच के द्वारा करायी गयी खेलकूद एवं पैन्टिंग प्रतियोगितायों के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री देवेन्द्र राठी,प्रवेश कुमार, जितेन्द्र सिंह, शीशपाल सिंह, चन्द्र वीर विनोद सिंह, ललित,पूरन सिंह, योगेश तंवर, रोहित चौधरी, अभय राणा, बालेंद्र, योगेन्द्र पँवार, रूपेन्द्र सिंह, दर्याव सिंह, जितेन्द्र कुमार, मुकेश, नागेन्द्र विजारनिया, अनिल श्योरान, संदीप सांगवान, सचिन राठी, विनीत चौधरी,अंकुर सिरोही,रुपेश, आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.