राष्ट्रीय भागवत परिवार की सौजन्य से 11 सामूहिक कन्याओं के विवाह का आयोजन हरिद्वार के सैनी आश्रम में किया गया
हरिद्वार राष्ट्रीय भागवत परिवार की सौजन्य से आयोजन श्रीमती अंजलि रावत नैथानी एवं कुलवंत सिंह चड्ढा और समस्त सहयोगियों के सहयोग से 11 सामूहिक कन्याओं के विवाह का आयोजन हरिद्वार के सैनी आश्रम में किया गया जिसमें नव जोड़ों को मुख्यता आशीर्वचन देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक,दिल्ली से केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट भाजपा साध्वी प्रज्ञा भारती एवं राज्य मंत्री उत्तराखंड विनय रोहिल्ला, विधायक आदेश चौहान,जिला अध्यक्ष जर्मनी से आए राजेंद्र बेलवाल महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ आदि सभी ने बच्चों को नव जोड़ों को आशीर्वचन एवं आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाह समारोह मे मुख्य रूप से पुष्पा दिल्ली,श्वेता मिश्रा रुद्रपुर, प्रियंका भण्डारी,रविन्द्र कौर,लोकेश कुमार, प्रतिमा शर्मा,राजीव शर्मा,मनीराम लोकेश कुमार,राखी चौहान,महंत प्रदीप गोस्वामी,पुष्पा रानी,सरिता नेगी,रवि चौहान,सुमन सकलानी,सुधा शर्मा,शशांक, ममता,अनीता अमित गुप्ता,संजय,अरुण आदि उपस्थित हुए।
 

