प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम मे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार,प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम मे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने ध्वजा रोहण किया
 
इस अवसर पर भक्तो को संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा की देश की आज़ादी के लिए हज़ारो लाखो देश भक्तो ने अपना बलिदान दिया है और उसके बाद संविधान ने हमको एक बड़ी ताक़त दी और दुनिया के सामने भारत एक महान और बड़ी ताक़त के रूप में खड़ा हुआ है उन्होंने कहा की भारत पूरी दुनिया का सब से बड़ा गणराज्य है हम सभी को देश के शहीदो से प्रेरण ले कर देश हित में कार्य करना चाहिये उन्होंने कहा की देश अब विकास के रास्ते पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल संजीव चौधरी देव राज सचिन चाहल मानवेंद्र रंजना चतुर्वेदी प्रोफ़ेसर डॉ रतन लाल अंकुर गोविंद चौधरी ठाकुर कुलदीप सिंह कुशलपाल अरविंद कुमार संजीव कुमार पुष्पेंद्र गुप्ता आदि अनेक लोग उपस्तिथ रहे।

