आरक्षण मे क्रीमीलेयर के विरोध मे जिला मुख्यालय हरिद्वार पर अनुसूचित जाति के सभी संगठनो ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार चमार बाल्मीकि महासंघ,डॉ.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, जनजाति वेलफेयर सोसाइटी,भीम आर्मी,बसपा,उत्तराखंड अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडी जाति वैचारिक सभा सहित अन्य संगठनो ने क्रीमीलेयर लागू करने के विरोध मे आयोजित विशाल सत्याग्रह आंदोलन के तहत रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्यामल कुमार ने भी प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन भेजा।
 
जिला मुख्यालय के समीप डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन के दौरान वक्ताओ भानपाल रवि,चंद्रपाल सिंह,देवेन्द्र भास्कर,सीपी सिंह,तीर्थ पाल,भंवर सिंह ने कहा कि आरक्षण को संविधान की नौवी अनुसूचि मे शामिल किया जाए देश मे जातिगत जनगणना करायी जाए राज्यसभा विधान परिषदो सभी सरकारी विभागो और उच्च न्यायपालिका मे आरक्षण लागू किया जाए। भारतीय न्यायिक सेवा आयोग गठित कर जज भर्ती मे आरक्षण लागू किया जाए।
नगर पालिकाओ,नगर निगम,रेलवे सहित तमाम विभागो मे ठेका और संविदा प्रथा को समाप्त कर कार्यरत सफाई कर्मचारियो को नियमित किया जाए। सीवर सफाई के दौरान जान गंवाने वाले सफाई कर्मियो को के परिजनो को एक करोड मुआवजा और एक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए देश मे सार्वजनिक नवरत्न संस्थानो को निजी हाथो मे देना बंद किया जाए। शिक्षा का राष्ट्रीयकरण देश म समान शिक्षा निति लागू की जाए। लेटरल एंट्री बंद की जाए।
प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालो मे मुख्य रूप से तीर्थपाल रवि अध्यक्ष अम्बेडकर एकता मंच,ब्रह्मपाल, सोमपाल,राजवीर सिंह कटारिया,सत्यपाल केपी मौर्य,चौधरी बलजीत सिंह,सुनील कुमार, अजय मुखिया,नथ्थू सिंह,मोदीमल तेगवाल,रवि कुमार,एमपी सिंह,विशाल,अमित,रमेशचंद,बाबूराम,राजकुमार,मेहरचंद,शेखर,शिवपाल रवि,पुनीत कुमार, परालिया,श्याम सुंदर, हरपाल,जगपाल सिंह,यशपाल, रमेशचंद,सचिन, कैलाश प्रधान,शेर सिंह, संजय पाल,दिनेश पुंडीर सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग शामिल हुए।

