14 August 2026

सूक्ष्म रूप में की गई शिव आराधना भी भक्तों को विशेष फलदाई होती है नागा बाबा गजेंद्र गिरी महाराज

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

मनोज ठाकुर हरिद्वार भूपतवाला स्थित बर्फानी कुटी निकट पंपिंग हाउस में भक्तजनों के बीच अपने श्रीमुख से उद्गार व्यक्त करते हुए महंत नागा बाबा गजेंद्र गिरी महाराज ने कहा अगर मनुष्य भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से आराधना करता है रुद्राभिषेक करता है विधि विधान से पूजा करता है तो उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है अगर भक्तजन सादगी से गंगाजल चढ़ाकर पुष्प चढ़ाकर ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय का जाप करते हैं तो उन्हें भी विशेष पुनीत फलों की प्राप्ति होती है इस संसार में एक ही ऐसे देव हैं जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से भी प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं जो सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है उस पर भगवान कार्तिकेय माता पार्वती भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती है पूरे श्रावण मास बर्फानी कुटी में विधि विधान से पूजा अर्चना तथा शिव अभिषेक किया गया नागा बाबा गजेंद्र गिरी जी महाराज ने सभी भक्तजनों के कल्याण की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की की हे भोलेनाथ सभी पर अपनी दया दृष्टि और कृपा बरसाये रखना।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.