ब्रह्मलीन स्वामी मंगलानन्द महाराज का व्यक्तित्व तीर्थ के सामान पावन था महंत स्वामी सुरेशानन्द सरस्वती

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार 25 अगस्त 2024 को भूपतवाला स्थित श्री मंगल आश्रम ट्रस्ट में ब्रह्मलीन स्वामी मंगलानन्द जी महाराज की पावन पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल संत समागम आयोजित किया गया संत समागम को संबोधित करते हुए श्री मंगल आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत सुरेशानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन स्वामी मंगलानन्द जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर एक पावन व्यक्तित्व वाले ज्ञान मूर्ति संत थे उन्होंने अपने ज्ञान की वर्षा से भक्तों के जीवन का उद्धार किया उनका व्यक्तित्व किसी तीर्थ से काम नहीं था उनके दर्शन मात्र से भक्तों का मन उनकी ज्ञान रूपी गंगा में स्नान कर तृप्त हो जाया करता था आज भी गुरुदेव के पावन सानिध्य में स्थापित सभी आश्रमों में ज्ञान की गंगा बह रही है इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी हरि चेतनानन्द महाराज ने कहा व्यक्ति कभी महान नहीं होता किंतु उसके द्वारा जगत को दिखाई गई राह और समाज के लिए किये गये कार्य उसे महान बना देते हैं संत महापुरुष इस पृथ्वी लोक पर चलते-फिरते तीर्थ के सामान है इस अवसर पर बोलते हुए गंगा भक्ति आश्रम के श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती ने कहा गुरु भक्तों को सत्य की राह दिखाते हुए उनके जीवन का उद्धार कर देते हैं इस पृथ्वी लोक पर गुरु साक्षात ईश्वर के प्रतिनिधि हैं इस अवसर पर महंत सूरज दास महाराज महंत दलजीत सिंह महाराज महंत महेंद्र सिंह महाराज महंत कमलेशानन्द महाराज महंत रवि देव महाराज महंत नागा बाबा गजेंद्र गिरी महाराज महंत गुरमल सिंह महाराज महंत कैलाशानंद महाराज सचिव महंत गोविंद दास महाराज महंत कन्हैया दास महाराज महंत सीताराम दास महाराज महंत प्रेमदास महाराज पंडित चंद्रमणि महामंडलेश्वर दुर्गादास महाराज महंत केशवानंद सरस्वती महंत प्रहलाद दास महाराज महंत विनोद दास महाराज कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज कोतवाल देहरादून बाबा रमेशानन्द महाराज कोतवाल कालीचरण महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज रितिक धीरेंद्र रावत ठाकुर मनोजानन्द परवीन कश्यप सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.