हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने आज सील अभियान के अन्तर्गत श्यामपुर क्षेत्र, नजीबाबाद रोड पर आठ बड़े निर्माणों को सील कर दिया है।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार 31 अगस्त। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने आज सील अभियान के अन्तर्गत श्यामपुर क्षेत्र, नजीबाबाद रोड पर आठ बड़े निर्माणों को सील कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि श्यामपुर क्षेत्र में गंगा के किनारे चल रहे अवैध निर्माण करने वालो को निर्माण रोकने का नोटिस दिया जा रहा था परंतु मौके पर अनाधिकृत निर्माण नही रोका जा रहा था।
आज सील अभियान के अंतर्गत गुंजन पहाड़िया व चुग नाम के व्यक्ति द्वारा कॉटेज के निर्माण को और सुरेश नाम के व्यक्ति द्वारा दुकान , साध्वी अर्चना एवं बैंकुठ धाम द्वारा किये जा रहे आश्रम निर्माण व अनिल गुप्ता, राज सिंह, एक अन्य व्यक्ति द्वारा किये जा रहे आवासीय निर्माण को सील कर दिया गया है।
अनाधिकृत निर्माण कर्ताओं को सख्त हिदायत दी गयी है कि सील को किसी भी दशा में क्षतिग्रस्त न करे और अनाधिकृत निर्माण करने की चेष्ठा न करें अन्यथा सील तोड़ने और निर्माण करने के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही करते हुए कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.