समस्त सिद्धियों के प्रदाता है, भगवान गणेश: स्वामी रामभजन वन

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार/ डरबन। स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश समस्त सिद्धियों के प्रदाता, विघ्नहर्ता है। इसलिए सभी शुभ कार्यों में सर्वप्रथम गणेश की वंदना करने का विधान है।

 

गौरतलब है कि शिवोपासना संस्थान डरबन साउथ अफ्रीका के तत्वावधान में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर नागा संन्यासियों के बड़े अखाड़े श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा, निरंजनी के अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज भारतीय संस्कृति का परचम पूरी दुनियां में लहरा रहा है। हिंदू धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती जा रही है। विदेशों में रहने वाले भारतीय ही नहीं अपितु अन्य धर्मों के लोग भी हिंदू देवी-देवताओं की आराधना करने लगे है। उन्होंने बताया कि शिवोपासना संस्थान, डरबन साउथ के तत्वावधान में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस धार्मिक उत्सव में लोग बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे है। प्रतिदिन भगवान गणेश की स्थापित प्रतिमा का पूजन -अर्चन, कीर्तन- भजन किया जा रहा है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। स्वामी रामभजन वन महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सदैव प्रेम का पाठ पढ़ाया जाता है और वर्तमान में सारी दुनियां इसका अनुसरण करने लगी है।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.