श्री चेतनानन्द गिरी आश्रम में गुरुदेव स्वामी विष्णु देवाननाद गिरि जी महाराज की पावन पुण्यतिथि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाई गई

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

वरिष्ठ पत्रकार मनोज ठाकुर हरिद्वार 4 अक्टूबर 2024 को संयास रोड कनखल स्थित श्री चेतनानन्द गिरी आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव स्वामी विष्णु देवाननाद गिरि जी महाराज की पावन पुण्यतिथि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनाई गई इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी कृष्णानन्द महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव ज्ञान की एक विशाल गंगा थे उनकी ज्ञान रूपी गंगा में स्नान करने के बाद भक्तजन अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया करते थे इस अवसर पर बोलते हुए महंत स्वामी रामानंद जी महाराज ने कहा गुरुदेव ने अपने ज्ञान के माध्यम से अनेकों लोगों को लाभान्वित किया गुरुदेव एक चलते फिरते तीर्थ के समान थे उनके दर्शन मात्र से जीवन धन्य हो जाता था उनका तपोबल दिये गये ज्ञान के रूप में आज भी भक्तजनों व शिष्यों के बीच विद्यमान है सब उन्हीं के ज्ञान का प्रताप है इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी चिद्धविलासानन्द महामंडलेश्वर स्वामी अन्नंतानन्द महाराज महंत रवि देव महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत जहांगीर दास महाराज महंत जय रामदास महाराज महंत सूरज दास महाराज महामंडलेश्वर शिवानन्द महाराज स्वामी कृष्ण देव महाराज स्वामी विवेकानन्द महाराज स्वामी प्रेमानन्द महाराज स्वामी सूर्यनंद महाराज स्वामी रमेशानन्द सरस्वती महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने अपने आशीर्वचन प्रदान किया तथा परम पूज्य स्वामी विष्णु देवानन्द गिरि जी महाराज को श्रद्धांजलि समर्पित की।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.