8 October 2026

AICC के आह्वान पर कनखल में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

विज्ञापन

 

हरिद्वार  कनखल, 8 अक्टूबर 2026।* आज दिनांक 08/10/2026 को AICC के आह्वान पर पूरे देश में काला दिवस मनाया गया। इसी क्रम में चौक बाजार, कनखल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *जतिन हांडा* के नेतृत्व में काला दिवस मनाया गया और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

 

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष *संजय पालीवाल* व प्रदेश सचिव *प्रदीप चौधरी* ने कहा कि मत चोरी को लेकर जनता के बीच भारी आक्रोश का ही नतीजा है कि वैलेट पेपर से हुए चुनाव की मतगणना हाई कोर्ट के आदेश पर हुई, जिसमें बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी और कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीते। यह लोकतंत्र की जीत है।

 

ब्लॉक अध्यक्ष *जतिन हांडा* व पूर्व अध्यक्ष *शुभम अग्रवाल* ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लग चुका है और जब तक वह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन जारी रखेगी। वोट चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

पूर्व राज्यमंत्री *रकित वालिया* व पूर्व सभासद *अशोक शर्मा* ने कहा कि जहां देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं वोट चोरी का मुद्दा जनता के सामने आया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सत्ता किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है, जिसका उपयोग मनमाने तरीके से किया जाए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.