ज्वालापुर पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार कोतवाली ज्वालापुर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर महोदय द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई बड़ी/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु थाना क्षेत्रांतर्गत टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया।
उक्त आदेश के क्रम में मुखवीर की सूचना पर दिनांक 20-10-2024 को सट्टे की खाई बाडी करते हुए 02अभियुक्त 1-शेखर पुत्र बोवी निवासी कस्वा बड़ा बाजार शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला पीठ बाजार छाज वाली गली कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 2- सन्नी पुत्र राम खिलावर निवासी जग्गू घाट लाल मंदिर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को अलग अलग स्थानो से सट्टा की खाई वाडी करते गिरफ्तार किया गया कब्जे से कुल पर्ची,पैन
व नगद 4080/₹ रुपये के साथ गिरफ्तार किया गये।
 
अभियुक्त गणो के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 13 जुआ अधिनियम में अभीयोग पंजीकृत किये गये।
Case 01 गिरफ्तार अभियुक्त
1-शेखर पुत्र बोवी निवासी कस्वा बड़ा बाजार शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
1-सट्टा पर्ची,पैन, डायरी व नकद 1950/₹
Case 02-गिरफ्तार अभियुक्त
2-सन्नी पुत्र राम खिलावार निवासी जग्गू घाट लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
-सट्टा पर्ची,पैन, डायरी व नकद 2130/₹
पुलिस टीम
1-का0838 अमित गौड
2-का01394 कर्म सिंह चौहान
3-का044 सुनील शर्मा
4-का0474 राजेश बिष्ट

