राष्ट्रीय भागवत परिवार द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर निर्धन और जरूरतमंद बहनों को साड़ी व उपहार गिफ्ट किए – कुलवंत सिंह चड्डा
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार 27 अक्टूबर 2024,राष्ट्रीय भागवत परिवार द्वारा लगातार समय-समय पर सामाजिक कार्य, निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करने, बड़ों का सम्मान,और आदर, करना एवम निर्धन और जरूरतमंदों की लगातार सेवा करने मे हमेशा तत्पर रहता है
 
राष्ट्रीय भागवत परिवार द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय कार्यालय सुभाष नगर ज्वालापुर में निर्धन और जरूरतमंद बहनों को साड़ी व उपहार गिफ्ट किए,
दीपावली के शुभ अवसर पर दिए गए उपहार को पाकर सभी बहने इतनी खुश हुई की बहुत देर तक मिले सम्मान की सराहना करती रही एवं उनके चेहरे उत्साहित नजर आए
राष्ट्रीय भावत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्ढा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकेश कुमार ने कहा की गरीब व जरूरतमंदों की मदद करने से कोई बड़ा पुण्य कार्य नहीं है,हर समर्थ्यवान व्यक्ति को निर्धन और जरूरतमंद की मदद करने को हमेशा आगे आना चाहिए कार्यक्रम मे समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

