19 August 2026

नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में दीपावली मिलन एवं रामलीला कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिका शिवालिक नगर के प्रथम अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में दीपावली मिलन एवं रामलीला कलाकार सम्मान समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्ति, कावड़ यात्रा में भाग लेने वाले पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ-साथ रामलीला के कलाकारों, क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों, विरता का कार्य करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर तथा स्वागत गीत प्रस्तुत करके किया गया। इस मौके पर शहर भर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे और आयोजन को एक उत्सव का रूप दिया गया। राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में दीपावली की महिमा पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पर्व न केवल अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है, बल्कि यह एकता, सद्भावना और परिवार के महत्व को भी दर्शाता है। उन्होंने इस अवसर पर रामलीला के कलाकारों का सम्मान करते हुए कहा, “रामलीला हमारे सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है और इसके कलाकार हमारे समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

कांवड़ मेला 2024 में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों पर पूरी तत्परता व सेवाभाव से करने वाले पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को भी पुलिस अधीक्षक शहर श्री स्वतन्त्र कुमार सिंह, पु. अधी. ग्रामीण श्री स्वप्न किशोर सिंह, C.O सुश्री निहारिका सेमवाल, C.O सुश्री नताशा सिंह, C.O श्री शांतनु पराशर के साथ सम्मानित किया। राजीव शर्मा ने पुलिस विभाग की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से ही यात्रा शांतिपूर्ण और सफल रूप से सम्पन्न हो पाई है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। नृत्य, संगीत और लोकगीतों से सजा यह समारोह शिवालिक नगरवासियों के लिए एक यादगार पल बन गया।

समारोह में विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप गोयल, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री योगेश चौहान, श्री आशुतोष शर्मा, श्री लव शर्मा , मोहित वर्मा तथा नगर पालिका क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नेता और समाजसेवी भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में राजीव शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और दीपावली के मौके पर उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंच का संचालन संयुक्त रूप से मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व सचिन राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.