भारत सह-अस्तित्व की विचारधारा का अनुसरण करने वाला, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है – टी.एस.मुरली

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

76वें गणतंत्र दिवस पर बीएचईएल में भव्य समारोह का आयोजन

 

हरिद्वार, 27 जनवरी: समूचे राष्ट्र के साथ-साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी, 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में, मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । साथ ही उपनगरी स्थित स्कूलों तथा सीआईएसएफ की प्‍लाटूंस ने मार्च पास्‍ट के द्वारा, तिरंगे के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान को व्यक्त किया ।

समारोह को सम्‍बोधित करते हुए श्री टी. एस. मुरली ने कहा कि भारत सह-अस्तित्व की विचारधारा का अनुसरण करने वाला, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है । उन्होंने कहा कि हमारा संविधान, हमें हर प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर, सामाजिक न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है । श्री मुरली ने बीएचईएल हरिद्वार की प्रमुख उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, बीएचईएल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों, सीआईएसएफ कर्मियों, सर्वश्रेष्ठ प्‍लाटूंस एवं सर्वश्रेष्ठ प्लाटून कमांडर्स सहित, तीन सबसे वयोवृद्ध सेवानिवृत्त बीएचईएल कर्मियों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में बीएचईएल लेडीज क्‍लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या ने, ड्रोन के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज पर, तिरंगे के प्रतीक स्वरूप तीन रंगों के पुष्पों की वर्षा भी की ।

इस अवसर पर महाप्रबन्‍धकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन तथा बहुत बड़ी संख्या में उपनगरीवासी उपस्थित थे । मुख्‍य समारोह के पश्‍चात श्री टी. एस. मुरली तथा श्रीमती टी. सौम्या ने, लेडीज क्‍लब की सदस्‍याओं तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ, मुख्‍य चिकित्‍सालय में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए और उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी प्राप्त की ।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.