स्कूटी सवार दो बहनो पर पेड गिरने से छोटी बहन की मौत,दूसरी गंभीर
विज्ञापन
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार भेल मार्ग पर खराब मौसम के चलते भगत सिंह चौक के पास पेड गिर गया।पुलिस के मुताबिक दो बहने चपेट मे आ गई है इनमे से एक की मौत तथा दूसरी घायल है।उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है मृतक व घायल दोनो बहने टिबडी की रहने वाली है।
हादसा भगत सिंह चौक के पास गांधी पार्क के निकट हुआ दोनो स्कूटी पर सवार थी तभी उन पर पेड गिर गया।रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पेड को हटाया जा रहा है पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई है घायल को हायर सेंटर भेजा जा रहा है।उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन

