10 August 2026

नवनिर्वाचित मेयर अध्यक्षो का राष्ट्रीय व्यापार मण्डल एवं भाजपा चौक बाज़ार मंडल के सदस्यो ने पुष्प वर्षा ढोल आतिशबाजी कर स्वागत किया-संजीव चौधरी

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार भाजपा नेता संजीव चौधरी के ज्वालापुर आवास पर हरिद्वार नगर निगम की मेयर किरन जैसल नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व पार्षद हरविन्दर सिंह का भव्य स्वागत राष्ट्रीय व्यापार मण्डल और भाजपा चौक बाज़ार मण्डल ने किया पुष्प वर्षा ढोल और आतिशबाजी से कार्यकर्ताओ ने सभी का स्वागत किया

 

स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि निगम और पालिका मे भगवा लहरा गया है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास रथ को जनता ने और तेज़ी से गति पर चलाने के लिए दोनों बोर्ड भाजपा के बनाए है अब हरिद्वार के विकास मे विकास की गंगा और तेज़ी से बहाई जाएगी चौधरी ने कहा आज देश पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास और उन्नति की योजनाओ पर उनके साथ खड़ा हो गया है

स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने कहा कि जनता ने हो विश्वास भाजपा पर व मुझ पर जताया है मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए रात दिन मेहनत करूँगी और हरिद्वार की पवित्रता और गरिमा के अनुरूप कार्य करूँगी हरिद्वार के विकास को एक नया रूप देने के लिए कार्य करूँगी

स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हमारे पाँच साल के कार्यों पर जनता ने अपनी मोहर लगाई है और आगे और अधिक मेहनत करने के लिए भाजपा को जनादेश दिया है शर्मा ने कहा कि शिवालिक नगर को एक आदर्श पालिक के रूप में विकसित किया जाएगा और अधूरे बचे सभी काम अब पाँच साल मे पूरे किए जायेगे और विकास की गति को और तेज़ किया जाएगा

स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए पार्षद हरविन्दर सिंह ने कहा कि मुझको जो अवसर मिला है और जिस आशा और उम्मीद से जनता ने मुझको चुना है मैं उस विश्वास को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहूगा

स्वागत समारोह मे मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष मोहित शर्मा शहर अध्यक्ष कनखल व्यापार मण्डल पंकज सवन्नी सहदेव सिंह राजीव सिंह पुष्पेन्द्र गुप्ता अर्पण ग्रोवर बसंत कुमार गुलाब यादव प्रमोद यादव विजय धिमान मनीष अरविन्द कुमार सुमन अभिनन्दन गुप्ता अंकुर पालीवाल भगतसिंह अरविन्द सेनी शान्तनु गुप्ता मण्डल अध्यक्ष कैलाश भण्डारी युवा अध्यक्ष अंशुल शर्मा भाजपा नेता आनन्द नेगी पार्षद प्रत्याशी किरण जैसल रिंकी रणधीर सिंह ज्ञानेन्द पंडित राधिका निशान्त सिंह अदिति तेजस सिंह अक्षित सिंह आदि सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.