नेहा कलक आश्रम खड़खड़ी हरिद्वार में परम पूज्य गुरुदेव महंत उत्तम सिंह महाराज की स्मृति मे संत समागम आयोजित किया

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 15 फरवरी 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द) नेहा कलक आश्रम खड़खड़ी हरिद्वार में परम पूज्य गुरुदेव महंत उत्तम सिंह महाराज माता राम जी महाराज माता संत कौर संत प्यार सिंह महंत शरम सिंह महाराज श्री सर्वनाम सिंह महाराज की पावन स्मृति में विशाल संत समागम आयोजित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्री महंत जीत सिंह महाराज ने कहा सतगुरु इस धरती लोक पर भक्तों के तारण हार हैं सतगुरु सत्य की संगत भजन कीर्तन सत्संग धर्म-कर्म के माध्यम से हमारा लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महंत मोहन सिंह महाराज ने कहा सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर सत्य का वह पथ है जिस पर चलने से भक्तों का उद्धार हो जाता है महंत विष्णु दास महाराज ने कहा जिस पर सतगुरु की कृपा हो जाये उसका मानव जीवन सार्थक हो जाता है श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती ने कहा इस लोक में सतगुरु ही हमें ज्ञान प्रदान करते हैं और ज्ञान हमारे भाग्य का उदय कर देता है ज्ञान के बिना यह मनुष्य जीवन पशु के सामान है ज्ञान हमारे जीवन का संवर्धन कर हमें बुलंदियों के शिखर पर पहुंचा देता है और यह ज्ञान हमें गुरुजनों से ही प्राप्त होता है महंत दुर्गादास महाराज ने कहा वे लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिन्हें सतगुरु की पावन शरण प्राप्त होती है महंत प्रहलाद दास महाराज ने कहा सतगुरु से बड़ा एवं सच्चा हमारा कोई और पथ दर्शक व मार्गदर्शक हो ही नहीं सकता सतगुरु पावन गंगा की धार है जिनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान करने मात्र से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है इस अवसर पर बोलते हुए महंत प्रमोद दास महाराज ने कहा सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल सूर्य होते हैं जो अपने ज्ञान रूपी प्रकाश से भक्तों के भाग्य का उदय कर देते हैं महंत प्रेमदास महाराज ने कहा भगवान का भजन और संत महापुरुषों की संगत हमारा यह मानव जीवन सार्थक कर देती है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत रघुवीर दास महाराज सतगुरु नाम जहाज है चढ़े सो उतरे पार कहने का तात्पर्य यह है जो भक्त गुरु की संगत कर लेता है उसका जीवन धन्य हो जाता है गुरु की शरणागत होने वाले भवसागर पार हो जाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महंत सूरज दास महाराज ने कहा गुरुदेव इस पृथ्वी लोक पर साक्षात ज्ञान की त्रिवेणी है जिनके ज्ञान रूपी सरोवर में डुबकी लगाने के बाद यह मानव जीवन धन्य और सार्थक हो जाता है इस अवसर पर महंत मोहन सिंह महाराज महंत सूरज दास महाराज श्री महंत कमलेशानन्द सरस्वती महंत कैलाशानंद महाराज श्री इंद्रजीत सिंह शास्त्री महेंद्र प्रेमदास महाराज सतपाल जी महंत प्रेमानन्द महाराज स्वामी धनेश्वर दास महाराज खेम सिंह महाराज सचिव गोविंद दास महाराज पंजाबी बाबा संत हेम सिंह महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज श्री महंत दुर्गादास महाराज श्री महंत विष्णु दास महाराज महंत सुधा योगी महाराज महंत राम योगी महाराज महंत प्रमोद दास महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज महेंद्र सीताराम दास महाराज महंत कन्हैया दास महाराज महंत रवि देव महाराज महंत जीत सिंह महाराज संत हरनाम सिंह महाराज महंत तीरथ सिंह महाराज महंत प्रेमदास महाराज महंत सूरज दास महाराज श्री महंत रघुवीर दास महाराज महंत शुक्र गिरी महाराज धर्मदास महाराज कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज श्याम गिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे सभी ने आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया भक्तों ने संतो के श्री मुख से बही ज्ञान की गंगा में गोते लगाये

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.