13 August 2026

सरकार का लक्ष्य प्रदेश के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर संरक्षण करना- अनीता भारती

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार, 19 फरवरी।लेडी सिंघम के नाम से विख्यात ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती जनपद हरिद्वार में समाज सेवा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ नशे के खिलाफ मिलजुल कर जागरूकता अभियान चला रही हैं। इस अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जा रहा हैं और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया जा रहा हैं। धीरे-धीरे यह अभियान एक आंदोलन का रूप धारण कर रहा है।

 

ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला में आज ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने शहर के स्थानीय समाज सेवा से व्यापार मंडल से जुड़े लोगों के बीच नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आवाहन किया तथा बैठक के दौरान जनसंवाद कर शीघ्र ही एक कार्यकारिणी को घटित कर धरातल पर नशे के विरुद्ध युद्ध स्तर पर कार्य करने के दिशा निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में व्यापार मंडल से समाज सेवा से पत्रकारिता तथा विभिन्न क्षेत्र से लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.