हरिद्वार निवासी संतोष देवी का निधन फैली शोक की लहर
प्रमोद कुमार
हरिद्वार,मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार निवासी संतोष पत्नी स्व.महेन्द्र सिंह का लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया।जिससे समाज के गणमान्य लोगो ने उन्हे श्रद्धाजंलि देकर उनकी आत्मा की शांति हेतु तथा भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने शक्ति दे प्रदान करें ऐसी प्रार्थना की।
 
62 वर्षीय संतोष देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई जिससे उनकी मृत्यु हो गई उनका इलाज लम्बे समय से प्राइवेट हास्पिटल मे चल रहा था कुछ दिन पहले हास्पिटल से छुट्टी हुई थी उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रखा गया।
कनखल स्थित श्मशान घाट पर संतोष देवी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।उनके बडे पोते कार्तिक ने दाह संस्कार की सभी रस्मे पूरी कर मुखाग्नि दी।आपको बताते चले कि पहले इन बच्चो की माता की मृत्यु हो गई थी फिर बाबा ओर पिता और अब इनकी दादी की भी मृत्यु हो गई है अब इन बच्चो का सारा पालन पोषण उनकी बुआ माला देवी पत्नी टीटू की देखरेख मे होगा।
इस अवसर पर दाह संस्कार मे मुख्य रूप से त्रिलोक सिंह वरिष्ठ समाज सेवी,पुनीत कुमार पार्षद प्रतिनिधि, शिवकुमार,प्रमोद कुमार,टीटू,अनिल , राजेन्द्र,सतेन्द्र, मनोज,मोतीराम,प्रियांशु,गोलू,राजपाल,अशोक,बबलू मुकेश, लोकेश मांगा,चंद्रभान,मोनू,आदि उपस्थित हुए

