13 August 2026

भगवान भोलेनाथ की भक्ति तन और मन पावन कर देती और इस मानव जीवन को सार्थक कर देती पंजाबी बाबा जी महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 20 फरवरी 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द )भूपतवाला स्थित श्री नृसिंह मंदिर श्री विश्राम कुटीर सप्त सरोवर रोड में भोलेनाथ की पावन कृपा स्वरूप एक विशाल संत समागम आयोजित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए पंजाबी बाबा जी महाराज ने कहा इस सृष्टि की उत्पत्ति भगवान शिव से हुई है और एक दिन उन्हें में समाहित हो जाना है इसलिये मानो जो आ रहा है मानो वह जा रहा है और जो जा रहा है मानो वह आ रहा है क्योंकि शिव ही आदि हैं और शिव ही अनादि है बाकी सब आवागमन में लगे हुए हैं एक आ रहा है दूसरा जा रहा है बाकी बीच में ब्रह्मा जी द्वारा रचित माया है इसलिये इस सृष्टि से जाते समय अगर आपके साथ कुछ जायेगा तो वह है आपके विचार आपके कर्म और आपकी शालीनता आपके द्वारा किये गये दान सत्कर्म तेरा मेरा इसका उसका जोड़ा गया धन रिश्ते नाते और अर्जित की गई मान प्रतिष्ठा सब यहीं रह जानी है मुट्ठी बांधकर आये थे और हाथ पसारे जाना है तो इसलिये इस मानव जीवन को सार्थक करने के लियें भगवान भोलेनाथ का नाम लो भगवान हरि का भजन करो यही आपका मानव जीवन सार्थक करेगा इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर श्री राम मुनि महाराज ने कहा संत महापुरुषों का पावन सानिध्य तथा संत महापुरुष पुरुषों तथा गुरुजनों की पावन संगत हमारे मानव जीवन का उद्धार कर देती है हमारा लोक एवं परलोक सुधार देता है इस पृथ्वी पर सतगुरु ही हमारे ज्ञान का सृजन करते हैं तथा दिये गये ज्ञान के माध्यम से हमारे इस जीवन को बुलंदियों के शिखर पर पहुंचा देते हैं सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर हमारे सच्चे पथ दर्शक हैं महंत सीताराम दास महाराज ने कहा राम नाम लिखकर पुल तो देव गंधर्व बानर देवी देवता बना सकते हैं हम तो मनुष्य हैं सिर्फ गिलहरी प्रयास कर सकते हैं जिस प्रकार रामसेतु के निर्माण के समय जब देव रूपी बानर पत्थरों पर राम नाम लिखकर रामसेतु का निर्माण कर रहे थे तो उस समय गिलहरी ने भी अपनी पूंछ पानी में भिगोकर रेत लपेटकर सेतु के ऊपर झाड़ ताकि जब सेतु को भगवान राम पार करें नौकिले पत्थर भगवान राम के पैर में न चुभे रेत पत्थरों पर पड़े होने से चलने में सुलभता होगी इस कलयुग में जिसने भी राम नाम का भजन किया उसके जीवन का उद्धार हो गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत कमलेशानन्द सरस्वती ने कहा धर्म कर्म और सतगुरु के द्वारा दिखाया गया मार्ग हमारे मानव जीवन की सार्थकता सिद्ध होता है इस अवसर पर महामंडलेश्वर चिद विलाशानन्द महाराज महंत रघुवीर दास महाराज महंत गणेश दास महाराज महंत सुतीक्ष्ण मुनि महाराज महंत दुर्गादास महाराज महंत कन्हैया दास महाराज महेंद्र शुक्र गिरी महाराज महंत जयरामदास महाराज महंत सीताराम दास महाराज महंत प्रेम दास महाराज महंत प्रेमानंद महाराज महंत केशवानंद महाराज महंत कमलेशानंद महाराज महंत गुरमल सिंह महाराज साध्वी गंगादास महाराज स्वामी उमेशानंद महाराज महंत वीरेंद्र स्वरूप महाराज महंत कैलाशानंद महाराज स्वामी प्रभु दास महाराज महंत गोविंद दास महाराज महंत कोठारी राघवेंद्र दास महाराज महंत नारायण दास पटवारी महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज देहरादून बाबा रमेशानंद कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित अनेको आश्रमों से आये संत महापुरुष उपस्थित थे

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.