13 August 2026

देवी देवताओं की कृपा मनुष्य को चिंता मुक्त करती है और उनके जीवन को खुशियों के आनंद से महका देती है श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 20 फरवरी 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द) श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर के परमाध्यक्ष 1008 श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ललिता देवी मंदिर में दर्शन करने हेतु नैमिसराय पहुंचे तथा ललिता माता मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किये इसी बीच उनके साथ गये भक्तजनों के बीच उद्गार व्यक्त करते हुए श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज ने कहा देवी देवताओं में हमारी आस्था सनातन धर्म तथा हिंदुत्व को और अधिक प्रबल बनाती है हमारे देव देवी देवता हमारी सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर हमें मनो वांछित फल प्रदान करते हैं तथा देवी देवताओं की आराधना करने से मनुष्य का जीवन चिंता मुक्त होता है तथा देवी देवताओं की कृपा से भक्तों का जीवन खुशियों से महक जाता है होली के पावन पर्व पर 16 मार्च 2025 को श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर हरिद्वार मे दरबार लगेगा भक्तों द्वारा लगाई गई अर्जियां दरबार में बाची जायेगी भक्तों की सभी समस्याओं के निवारण हेतु बालाजी के श्री चरणों से भक्तजनों को प्रसाद स्वरूप विभूति निशुल्क प्रदान की जायेगी इस अवसर पर श्री राजेश अग्रवाल ललिता देवी शक्तिपीठ के श्री महंत के साथ-साथ महंतश्री सतीश गिरी महाराज सिद्ध पीठ मां अंजना देवी मंदिर हरिद्वार के साथ-साथ बहुत से भक्तजन उपस्थित थे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.