13 August 2026

ईदगाह कमेटी ज्वालापुर की नवगठित कार्यकारिणी का हुआ स्वागत-शादाब शम्स

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार ईदगाह कमेटी ज्वालापुर का पुनर्गठन करने के बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स शनिवार को ज्वालापुर पहुंचे। आर्य नगर स्थित खान फर्नीचर पर शादाब शम्स एवं नवगठित कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान सहित नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर शादाब शम्स ने कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए जमशेद खान को फ्री हैंड दे दिया। उन्होंने कहा कि हमें अलग-अलग बिरादरियों में ना बंटकर पूरे समाज को एक करना है,इसके लिए नवगठित कमेटी को मुस्लिम समाज की भलाई के लिए काम करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

स्वागत कार्यक्रम में हाजी जमशेद खान,सज्जाद गौड़,बाबर खान,हाजी मुकर्रम अली,सैफुल्लाह,एहसान अंसारी,अब्बास,अमीर हसन,इलियास,नसीम सलमानी, नाजिम,फुरकान अंसारी,शाहनवाज अब्बासी,नौशाद मंसूरी,अकीब मंसूरी,हारून खान,कालू खान,हाजी शफी खान,राव आबाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.