पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती सोनी राय पत्नी चंद्रमणि राय ने महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर गोकुल वाटिका पहुंच कर पूजा अर्चना की

सम्पादक प्रमोद कुमार
 
हरिद्वार शिवरात्री के पावन अवसर पर गोकुल धाम शिवालिक नगर मंदिर मे जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओ की लम्बी कतार लगी रही भोले के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस दौरान गोकुल वाटिका स्थित शिव मंदिर मे पहुंचे पुर्व अध्यक्ष प्रत्याशी सोनी राय पत्नी चंद्रमणि राय नगर पालिका शिवालिक नगर भी मंदिर मे जलाभिषेक कर ने भी मंंदिर जाकर अर्चना की ओर महादेव से आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि महाशिवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि शिव की शक्ति का उत्सव है, जिन्होंने दुनिया को बचाने के लिए अपना सर्वस्व दे दिया। यह अपने अंदर सद्भाव और विजय का सार समेटे हुए है। इसलिए जरूरी है कि हम इसके माध्यम से अपने जीवन में अच्छाई, सकारात्मकता और शांति लाने के लिए प्रेरित हों।

