15 August 2026

जीवन में सत्संग और ज्ञान का होना नितांत आवश्यक है श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 27 फरवरी 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर हरिद्वार के परमाध्यक्ष हनुमान शिव मंदिर सभापुर दिल्ली के परमाध्यक्ष श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ने भक्तजनों के बीच दरबार में अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए कहा मनुष्य के जीवन में सत्संग एवं ज्ञान का होना नितांत आवश्यक है सत्संग सत्य की वह संगत है जिसके माध्यम से मनुष्य के ज्ञान का संवर्धन होता है जो लोग एक दूसरे से विचारों का आदान-प्रदान करते हैं उनके ज्ञान का भी आपस में आदान-प्रदान होता है जिससे ज्ञान की वृद्धि होती है और यथा समय मनुष्य भले बुरे की पहचान करने के साथ-साथ गुरुजनों के सानिध्य में होने वाले सत्संग से ज्ञान की वृद्धि कर समाज की परख करता है साथ ही भगवान की शरणागत होते हुए धर्म कर्म के कार्यों से अपना लोक एवं परलोक दोनों सुधार लेता है इस पृथ्वी लोक पर सतगुरु ही हमारे ज्ञान का संवर्धन कर हमें जीवन की परख करा सकते हैं कहते हैं भगवान रूठ जाये तो मनुष्य को गुरूर की शरण में जाकर ठोर मिल जाती है पर जो गुरु रूठे तो नाही कहीं और ठोर

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.