15 August 2026

जीवन का असली सार है शिव आराधना- मदन कौशिक

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी एवं साथियों के संयोजन में खड़खड़ेवश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि चार पहर पूजा उपरांत प्रसाद भंडारे के आयोजन पर प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे मेयर किरण जैसल एवं विधायक मदन कौशिक ने कहा कि शिव की पूजा से सभी का कल्याण होता है विश्व में शिव महिमा गुणगान से खुशहाली आती है । शिव की महिमा अपार है हम इस अवसर पर भगवान से देश की खुशहाली की कामना करते है। मेयर किरण जैसल ने सभी शिवभक्तों देशवासियों हरिद्वार वासियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए महादेव की पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया हरिद्वार वासियों देश प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि खड़खड़ेश्वर महादेव मंदिर वर्षो पुराना है यहां हर वर्ष हमे हमारे साथियों का सेवा पूजा का सौभाग्य प्रभु शिव की असीम कृपा से मिलता है इस मंदिर का अलग ही महत्व है यहां भक्त की मांगी हर मनोरथ भगवान शिव पूरी करते है। कई सो सालों पुराने इस मंदिर में स्वयं भोलेनाथ विराजमान है जिनकी असीम कृपा इस क्षेत्र के साथ संपूर्ण विश्व पर है यहां एक अलौकिक दर्शन शिव के होते है और हर मनोकामना पूरी। भंडारे प्रसाद आयोजन पर मुख्य रूप से विश्वास पूरी महाराज,महानगर संरक्षक डॉक्टर श्याम पूरी, संजय पालीवाल, वरिष्ट भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्नि, आकाश पूरी, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर, वरिष्ट व्यापारी नेता शिव कुमार कश्यप,विशाल, तेज प्रकाश साहू, संजय तिरवाल, पार्षद सूरज शर्मा,गर्ग कन्हैया ख़ेवरिया,हिमांशु गुप्ता,अंकेश भाटी,प्रमोद गिरी,पार्षद विदित शर्मा, महावीर वशिष्ट, वशिष्ट,अनिल वशिष्ट,कन्हैया ख़ेवरिया, विदित शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, तरुण नय्यर, विपिन शर्मा, भूदेव शर्मा, सुनील मनोचा, पंकज माटा, ललित पूरी, डॉक्टर बत्रा, डॉक्टर प्रेम सतळेवाल, मनोज कुमार सहित सेकडो भक्तजन इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.