राम नाम की महिमा बड़ी ही अपरम्पार है जिसने सीधा भजा वह भवसागर पार हो गये जिसे उल्टा भजा वह त्रिकालदर्शी कहलाये श्री महंत रघुवीर दास महाराज
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े में आश्रम के श्री महंत रघुवीर दास जी महाराज ने अपने श्री मुख से भक्तजनों के बीच कल्याणकारी वचनों की वर्षा करते हुए कहा जो भक्त भगवान राम का सिमरन करते हैं भगवान राम की शरणागत होते हैं उनका जीवन सभी कष्ट तथा चिताओं से मुक्त होता है भगवान राम संकट मोचन वीर बजरंगबली हनुमान उनके जीवन के सभी कष्ट और संताप हर लेते हैं जब भगवान राम का नाम लिखने से पत्थर तैर सकते हैं तो भगवान राम का सिमरन करने से यह मानव जीवन सार्थक हो सकता है भगवान राम का नाम और संकट मोचन भगवान वीर बजरंगबली की कृपा मनुष्य के मन से भय तथा संताप दूर करते हैं भगवान राम के नाम की महिमा बड़ी ही अपरम्पार है जिसने उल्टा भजा वे त्रिकाल दर्शी महर्षि वाल्मीकि कहलाये और जिसने सीधा भजा वह भवसागर पार हो गए
 

