यूपीसीएल हरिद्वार में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने प्रदर्शन किया- हेमा भंडारी
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में आज यू पी सी एल चीफ इंजीनियर कार्यालय रोशनाबाद, हरिद्वार में UPCL की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ घेराव प्रदर्शन कर प्रबन्ध निदेशक पी एस ध्यानी का पुतला दहन किया गया।
 
इस अवसर पर श्रीमती हेमा भण्डारी ने कहा कि हरिद्वार में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से आम जनता त्रस्त है। उपभोक्ताओं पर अधिकतम सरचार्ज, अघोषित बिजली कटौती और अवैध छापेमारी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। जिसके लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है। हेमा भंडारी ने कहा कि एस डी ओ अनीता सैनी को बीस वर्षों से एक ही क्षेत्र में रखा गया है। जिसके द्वारा लाइनमैन इरफान को गैर तरीके से बहाली कर उसे अपने साथ रखा है। इरफान के माध्यम से जनता को परेशान करने का काम किया जा रहा है। इसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें जन प्रतिनिधियों द्वारा दी गई है। प्रबंध निदेशक पी एस ध्यानी को लगातार शिकायत करने के बाद भी जन प्रतिनिधियों को अनदेखा किया जा रहा है।
पार्टी द्वारा इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार को जिलाधिकारी हरिद्वार के माध्यम से एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर जांच की मांग की गई है:
बिल में सरचार्ज के नाम पर जनता को लूटना बंद किया जाए। अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए। अवैध छापेमारी को रोका जाए एवं हरिद्वार में तैनात एक SDO अनीता सैनी का पिछले लगभग 20 वर्षों से एक ही क्षेत्र में तैनात रहने की शिकायत, जो स्थानांतरण अधिनियम 2017 के प्रावधानों के विपरीत है ।
इस संबंध में प्रबंध निदेशक, UPCL देहरादून को पूर्व में दी गई शिकायतों पर कार्यवाही नहीं की गई,
लाइनमैन की बहाली प्रक्रिया से संबंधित प्राप्त शिकायत की जांच।
पार्टी ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराकर दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए और संबंधित अधिकारियों का तत्काल स्थानांतरण किया जाए।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव क़ुर्बान अली, प्रवक्ता जमाल अख्तर, मुस्तकीन शाहरुख एवं दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



