संत महापुरुष समाज की ज्ञानवर्धक जीवन कल्याणकारी सुधा रस प्रदान करने वाली पाठशाला अध्यक्ष संजीवन नाथ महाराज
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 5 मार्च 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े के संतों की एक बैठक को संबोधित करते हुए अखाड़े के अध्यक्ष श्री संजीवन नाथ महाराज ने कहा इस पृथ्वी लोक पर संत महापुरुष समाज की ज्ञानवर्धक जीवन सुधा रस प्रदान करने वाली पाठशाला के रूप में विद्यमान है संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुष जो भी कार्य करते हैं उसमें जगत कल्याण की भावना निहित होती है एक तरह से मठ मंदिर आश्रम अखाड़े पावन धरा भारत भूमि का हृदय है जो सच्चे हृदय से भक्तजनों के बीच यथोचित कल्याणकारी ज्ञान की वर्षा कर भक्तों के जीवन को सार्थकता प्रदान करते हैं संत अपना विरक्त जीवन समाज को दिशा प्रदान करने के साथ-साथ उसके कल्याण के लियें अपने जीवन का सद उपयोग करते हैं संत समाज में एक सूर्य के सामान प्रकाशमान निधि है जो आईने की तरह भक्तों को उनके जीवन की परख कराते हुए उन्हें हरि की शरणागत करते हैं गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा अपने विद्वान साधु संतों के माध्यम से समाज के बीच धर्म की अलख जगा रहा है महामंडलेश्वर श्री अनिल कृष्ण शास्त्री महाराज वंदनीय योगी शंकर नाथ महाराज पूज्य वंदनीय भरतनाथ महाराज सहित सभी संत महापुरुषों के मार्ग निर्देशन में समाज के बीच धर्म की अलख जगा रहा है अखाड़े का लक्ष्य संपूर्ण विश्व को सनातन के रंग में रंगने का है देवभूमि भारत को पुनः विश्व गुरु स्थापित करने का है।
 

